बेगूसराय में सांप काटने से दो वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सांप काटने से 2 साल के मासूम बच्चा की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही बच्चे की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।घटना बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव की है।

मृत  बच्चा की पहचान हेमंतपुर गांव के रहने वाले रोहित सदा का 2 वर्षीय मासूम पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि  बच्चा अपने मां के साथ घर में सोया हुआ था। सोए अवस्था में  बच्चा को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद परिजनों के द्वारा उसे आनन फानन में निजी अस्पताल में इलाज करने के लिए ले गया जहां कुछ ही देर के बाद  उसकी की मौत हो गई।

फिलहाल  मौत की खबर मिलते ही मां और पिता का रो रो कर हाल बुरा हो गया। फिलहाल मौके पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क