बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत, मौत के बाद इलाके में मचा हड़कंप

 

घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृत महिला के मायके वालों ने गोतनी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव की है। मृतक  की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव के रहने वाले लल्लू राम की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर में गोतनी के बच्चे के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर गोतनी ने ही रूबी को गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है की हत्या करने के बाद शव को घर में ही बंद कर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महिला रूबी की पति बेंगलुरु में मजदूरी करता था और यह महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी।

उन्होंने बताया कि रूबी के पति के द्वारा फोन किया गया कि रूबी के साथ कुछ हो गया। आनंद फानन में जब रूबी के ससुराल पहुंचे तो देखें रूबी घर में मृत पड़ा हुआ है। और सभी लोग घर छोड़कर फरार था। उन्होंने साफ तौर से कहा कि गौतमी के द्वारा ही गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क