समस्तीपुर के मजदूर की मुंबई में मौत की सूचना से परिजनों में मचा कोहराम…

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के बनडीहा गांव के मजदूर की हुई मुंबई में मौत, परिजन ने लगाई अंचलाधिकारी से मदद की गुहार।

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के बनडीहा गांव के मजदूर की हुई मुंबई में मौत, परिजन ने लगाई अंचलाधिकारी से मदद की गुहार।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के बनडीहा गांव निवासी रामानुज मंडल के पुत्र राकेश कुमार मुंबई में एक महीना पहले मजदूरी करने गया हुआ था। अचानक मुंबई में उसके हो जाने की सूचना परिजनों को मिलते हो परिवार के बीच कोहराम मच गया। इधर मृतक युवक के पिता ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सहायता का गुहार लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते पीड़ित परिवार के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। पीड़ित पिता ने बताया कि मेरा पुत्र राकेश कुमार मुंबई में मेहनत मजदूरी के लिए गांव से एक माह पूर्व ही गया था। बीते 19 अक्टूबर को फोन पर अचानक सूचना आया कि पुत्र राकेश कुमार की मृत्यु हो गयी है।इधर मौत की सूचना के बाद मृतक के माता-पिता सहित पूरे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि उसी के सहारे परिवार का भरण पोषण होता था।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज 

Samastipur