बेगूसराय सदर अस्पताल की लापरवाही, इमरजेंसी मरीज को नही मिला स्ट्रेचर , गोद मे ले जाने को मजबूर 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय सदर अस्पताल का एक बार फिर लापरवाही सामने आया है।यहां इमरजेंसी मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं होता। दरअसल, बीती रात एक घायल लडकी को इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल आए थे। लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से उनको स्ट्रेचर तक नहीं दिया गया।

जिसके कारण परिजन अपने मरीज को गोद में उठाकर ले गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से परिजन अपने मरीज को गोद में उठाकर ले जा रहा है। परिजनों को अपने मरीज को गोद में ही उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घायल की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुआर गांव के रहने वाले शत्रुघ्न पासवान की पुत्री कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया है कि कृष्णा कुमारी छत पर गई थी। और अचानक छत से नीचे गिर गई। गिरने के बाद कृष्णा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे थे। जहां स्ट्रक्चर नहीं मिलने से सीरियस मरीज को अपने गोद में ही उठा कर ले जाने को मजबूर हुए। घायल होने के बाद परिजन उन्हें लेकर जब सदर अस्पताल पहुंचे तो यहां भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वही संबंध में सब अस्पताल का गार्डन का कहना है कि यहां पर सदर अस्पताल के द्वारा एक स्टाफ को इसलिए रखा गया है। जो मरीज काफ़ी सीरियस आएगा उसको स्ट्रक्चर पर इमरजेंसी तक ले जाएगा। लेकिन यहां पर स्टाफ नहीं रहने के कारण परिजन खुद मरीज को गोद में उठाकर ले गया है। उन्होंने बताया है कि काफी देर तक यह स्टाफ नहीं था। जिसके कारण वह अपने मरीज को गोद में उठाकर ले गया।

डीएनबी भारत डेस्क