सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परीजनों में मचा कोहराम

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 5 के निवासी चंद्रवली पंडित के 65 वर्षीय पत्नी फुलिया देवी अपने डेरा पर से घर आने के क्रम में अनियंत्रित बाइक सवार ने रविवार को देर शाम में बेगूसराय संजात पथ के वीरपुर स्थित पेट्रोल पम्प और पुल चौक के बीच ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों व परीजनों के सहयोग से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

जहां घायल महिला ने इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परीजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 5 के चंद्रवली पंडित के 65 वर्षीय पत्नी फुलिया देवी के रूप में किया गया है। वे अपने पिछे अशोक पंडित व भौला पंडित के रूप में दो पुत्र समेत हरा भरा परीवार छोड़ गयी हैं।

मौके पर मौजूद परीजनों ने बताया कि रविवार को देर शाम में फुलीया देवी डेरा पर से घर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे फुलिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।जिसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया।  जहां इलाज के दौरान हीं फुलिया देवी ने दम तोड़दी। घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है।  आवेदन के आलोक में पुलिस जांच में जुट गई है। मौके पर पुर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मुसहरू पंडित समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट