बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट बाजार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट बाजार की है। मृत महिला की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट के रहने वाले सागर तांती की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आज राधा देवी सुबह घर से पैदल ही बाजार जा रही थी।तभी रास्ते में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला को कुचल दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फिलहाल मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। वहीं स्थानीय लोगों की घटना की सूचना बरौनी थाना पुलिस को दी। मौके पर बरौनी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क