डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव के एक मजदूर युवक की मौत सोमवार को वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान मृतक बिदुलिया गांव स्थित वार्ड नं 2 निवासी दशरथ महतो के 37 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार महतो के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की मां द्रोपती देवी,पत्नी कुमारी रुपम ,भाइयों में अमरेश महतो ,सुरेश महतो , मिथलेश महतो एवं बहन राम सती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक को दो पुत्र हैं जिनमें आयुष कुमार एवं आदित्य कुमार शामिल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विमलेश वाराणसी में विगत 20 वर्षों से एक गैस एजेंसी में मजदूरी करता था।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट