पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पहुंचे रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव,कार्यकर्ता चप्पू सिंह के माता के श्राध्यक्रम में की शिरकत।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया के द्वारा लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में द्वारा चार्ज शीट में राबड़ी देवी और मिशा भारती के नाम आने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा जांच एजेंसी के द्वारा जांच के दौरान जो लोग भी संलिप्त पाए जाएंगे,जांच एजेंसी कारवाई के अनुसार ऊपर कारवाई करती है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा