सड़क हादसे में बेटे की हुई मौत, माता पिता का रो रो कर बुरा हाल

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानाक्षेत्र निवासी युवक की दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसा दूर्गा स्थान मोड़ पर शनिवार सुबह लगभग छह बजे सड़क हादसे में मौत।

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानाक्षेत्र निवासी युवक की दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसा दूर्गा स्थान मोड़ पर शनिवार सुबह लगभग छह बजे सड़क हादसे में मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानाक्षेत्र अंतर्गत साठा पंचायत के वार्ड संख्या 2 मोहम्मदपुर निवासी अशोक चौधरी के पुत्र 16 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसा दूर्गा स्थान मोड़ पर शनिवार सुबह लगभग छह बजे की है।

बताते चलें कि बाइक सवार युवक अपने घर से दलसिंहसराय कोचिंग पढ़ने जा रहा था। उसी समय खोकसा मोड़ पर बाइक तेज गति होने के कारण असंतुलित हो गया और उसकी बाइक दूर्गा स्थान में बने चबूतरे से टकरा गई और युवक सड़़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक लोग युवक के पास पहुंचते तबतक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में की गई है, जो साठा पंचायत के वार्ड संख्या 2 के निवासी अशोक कुमार चौधरी का छोटा पुत्र बताया जाता है। घटना के बाद मां शोभा देवी रो रो कर बेहोश हो रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भगवान उसे तीन पुत्र दिया जिसमें एक बड़ा पुत्र शुभंम कुमार पिता के साथ मिलकर जीविकोपार्जन की व्यवस्था के साथ पढ़ाई करता है। तो दूसरा भाई गोलू कुमार जो बोल नहीं पाता और वह गूंगा है। मृतक युवक का ननिहाल मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 15 में है। घटित घटना देखकर सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता गंगा चौधरी, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रंजीत कुमार चौधरी, पंचायत समिति अस्मिता प्रियदर्शी, मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अमीनुद्दीन, मोहम्मद सलामत, पूर्व मुखिया सुरेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

Begusarai