रेड रिबन क्लब, पटना के द्वारा स्वास्थ्य व रक्तदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूकता

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड में रेड रिबन क्लब, पटना के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता  और रक्तदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से  वर्ष 2023 के सितंबर महीने में पटना में  आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई के स्वयंसेवकों  और छात्रों  ने भाग लिया था जिसमें अंतिम रूप से सोनू निगम और  राजेन्द्र कुमार को चयनित किया गया था. उक्त दोनों छात्र हमारे महाविद्यालय के ही छात्र रहे हैं।

रेड रिबन क्लब, पटना द्वारा प्रोत्साहन हेतु उपलब्ध  कराये गये प्रतियोगिता दर्पण की प्रतियों और पुस्तकों  को सोनू निगम और राजेन्द्र कुमार  को अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय, बरौनी  के प्रधानाचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार और प्रोफेसर रामागर प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध करा दिया गया. अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने छात्रों को निरंतर अभ्यास  और कड़ी मेहनत करने की सीख दी और प्रतियोगिता दर्पण की पुस्तकों का अधिकतम उपयोग और ज्ञानार्जन की बात कही.

मौके पर प्रोफेसर रामागर प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी  ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय, बरौनी, ने छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और छात्रों के प्रोत्साहन  हेतु  रेड रिबन क्लब को धन्यवाद दिया.

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट