राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मभूमि की मिट्टी हमारी गौरवशाली विरासत- पूर्व विधान परिषद

मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत पूर्व विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार कलश में ले गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मभूमि की मिट्टी।

मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत पूर्व विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार कलश में ले गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मभूमि की मिट्टी..कहा देश के जांबाज वीरों के शौर्य और बलिदान को समर्पित।

डीएनबी भारत डेस्क 
“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आंगन की मिट्टी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार के द्वारा कलश में लिया गया। जिसे सिमरिया -01 के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार एवं पार्टी के वरिष्ठ ग्रामीण राजेंद्र सिंह के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार ने बताया कि हम सबको राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पर गर्व है। बेगूसराय जिले का सिमरिया गांव राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि है और इसलिए दिनकर ग्राम सिमरिया की माटी हमारे लिए गौरवशाली विरासत है।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार, मनोहर कुमार, बीहट नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, मंडल अध्यक्ष राजा पासवान, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष अमरदीप सुमन,  भाजपा नेत्री आभा सिंह, लोकसभा विस्तारक सत्यम कुमार सिंह, भाजपा नेता दीपक पोद्दार, बरौनी ग्रामीण पश्चिम के महामंत्री विवेक कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, शंभू सिंह, राजन कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण  उपस्थित थे।

Begusarai