आइए जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, राशिफल 04 अगस्त 2024

डीएनबी भारत डेस्क

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। तो आइए जानते हैं रविवार 04 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि
अनुभवी लोगों के सानिध्य में भविष्य के लिए कई लाभदायक जानकारी मिलेंगी। प्रैक्टिकल बनें, भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करना हानि पहुंचा सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को उपलब्धि मिलने का योग है। खुद की लापरवाही से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती है।

वृष राशि
आज इस राशि के लोग कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने आत्मविश्वास के बदौलत अपने कार्यों को उचित अंजाम देंगें। आलस को त्यागें। बातचीत करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में फायदे की स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तनाव से बचें।

मिथुन राशि
दिन भर व्यस्त रहेंगे। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। लापरवाही से किसी प्रकार को बदनामी हो सकती है। सचेत और सजग रहें। व्यवसाय में नई योजना कामयाब नहीं होगी। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

कर्क राशि
फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करेंगे और सकारात्मक परिणाम हासिल होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेगा। धन संबंधी मामलों में समस्या बनेगी। राजनैतिक कार्यों में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत पड़ेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही न करें। स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी रह सकती है।

सिंह राशि
भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। सही समय पर सही निर्णय आपको फायदा देगा। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। रचनात्मक कार्य में समय व्यतीत होगा। बजट आवश्यकतानुसार सीमित रखें। व्यवसाय में मेहनत अधिक और फल कम मिलने की स्थिति बनेगी। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अपने अंदर ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस करेंगे।

कन्या राशि
संतान संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यक्षमता अधिक सशक्त होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। हल्की कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य मामलों में लापरवाही न करें।

तुला राशि
परिवार से जुड़ा शुभ काम होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी समस्या का समाधान शांति से मिल सकता है। खर्चों में कटौती करना असंभव होगा। व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। घर में सुखद और सौहार्द्रपूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है।

वृश्चिक राशि
सामाजिक या राजनैतिक संबंधों के माध्यम से उचित लाभ की स्थिति बन रही है। अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर न करें। गुप्त रूप से काम करने से आपको आशातीत सफलता हासिल होगी। व्यवसाय में रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा।

धनु राशि
घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर निभाएंगी। सरकारी अटके हुए मामले अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। विपरीत परिस्थिति आएगी लेकिन हिम्मत ना हारें, परिस्थिति का सामना करें। व्यवसाय से संबंधित कुछ अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सीनियर के साथ संबंध खराब न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी रह सकती है।

मकर राशि
दिन अच्छा बीतेगा, पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। मानसिक सुकून मिलेगा। जल्दीबाजी में फैसला न लें, हानि हो सकती है। व्यर्थ का समय बर्बाद न करें, काम पर ध्यान दें। व्यवसाय में समस्या आ सकती है। कार्यप्रणाली में किसी प्रकार का बदलाव न लाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

कुंभ राशि
रुके हुए काम को बेहतर तरीके से संपन्न करेंगे। पैतृक अटका हुआ मामला किसी की मध्यस्थता से हल होगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च या कर्ज से बचें। नया काम का योजना है तो उस पर काम शुरू कर दें।

मीन राशि
इस समय आपको कई तरह की उपलब्धियां व्यस्त रखेंगी। पारिवारिक लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामलों पर सकारात्मक बातचीत होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। छोटी सी गलती से धन की बड़ी हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लंबित मामले जल्दी से निपटाने के लिए ठोस निर्णय लेने होंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।