आज गुरुवार तारीख 29 दिसंबर, 2022 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार, 29 दिसंबर का राशिफल

आज गुरुवार तारीख 29 दिसंबर, 2022 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार, 29 दिसंबर का राशिफल

आज गुरुवार तारीख 29 दिसंबर, 2022 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार, 29 दिसंबर का राशिफल

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों का सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में प्रस्ताव सराहनीय रहेगा। इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की सहायता से हल हो सकता है। अपनी फिटनेस पर लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल रिजल्ट मिलेंगे। अपनी लापरवाही और आलस जैसे अवगुणों पर काबू पाना जरूरी है क्योंकि यह अवगुण आपकी तरक्की में रुकावट का कारण बन सकते हैं। अपने इन अवगुण पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहे।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग इस बात का ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करना ही बेहतर है। बहुत अधिक सोच विचार करने में बेहतरीन मौका भी हाथ से निकल सकता है। व्यवसाय में कर्मचारियों की लापरवाही से कुछ नुकसान होने की आशंका है। अपने गुस्से और आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। शांति और धैर्य से वातावरण को सामान्य करने का प्रयास करें। ऑफिस के अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोई राजकीय कार्य अटका हुआ है तो किसी की सहायता से हल होने की संभावना है। आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कुछ समय बच्चों के साथ में व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंग लेकिन चिंता ना करें आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। बैंकिंग कार्यों को करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कोई गलती होने की आशंका है।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों को रुकी हुई पेमेंट आज मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। प्रॉपर्टी के सेल परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक लगाने से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके कार्यों में कुछ गड़बड़ हो सकती हैं। धैर्य और शांति बनाकर रखें।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का जिद या शक जैसा स्वभाव मुश्किलें खड़ी कर सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी कार्य में दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय में गति देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी जो कि लाभदायक भी साबित होंगी। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों से भी उचित लाभ होगा लेकिन नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को सावधानी से करें।

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोग भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से खुद ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति से संबंधित कुछ चिंता रह सकती है। व्यक्तिगत गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए निकालना जरूरी है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का दिन सामान्य व्यतीत होगा। समय को अनुकूल बनाने के लिए कुछ मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचाने। कुछ समय बागवानी और प्रकृति के समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों की मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें वरना घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है।  युवा लोग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल
वृाश्चिक राशि के लोग कोई भी निर्णय लेते समय दिमाग की अपेक्षा अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुने। इससे अस्त-व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। आपका कर्म आपको हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। इस समय कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करना उचित रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित ही रखें।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोग कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगा साथ ही आपकी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। कोई सपना अधूरा रहने से मन कुछ उदास भी रहेगा। महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोग गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं, ना ही नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें। संयुक्त परिवार में अलगाव जैसी बातों पर कहासुनी हो सकती हैं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी अमल करना उचित रहेगा। व्यवसाय में इस समय धनदायक स्थिति बनी हुई है। व्यर्थ की बातों में ना उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोग भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी किसी भी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतें। जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी। महिलाएं अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है। आज व्यवसाय संबंधी कोई निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती हैं। कुछ कारोबारी दिक्कतें भी आएंगे। ध्यान रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। रुकी हुई पेमेंट जरूर हासिल हो जाएगी। ऑफिस का माहौल संतोषजनक रहेगा।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। नई-नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियों को अनुकूल कर लेंगे। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधी विफलता मिलने पर मायूसी रहेगी।

biharBihar newsDNBDNB Bharatrashifal
Comments (0)
Add Comment