आज सोमवार तारीख 26 दिसंबर, 2022 है। आपका आने वाला सप्ताह कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार, 26 दिसंबर का राशिफल…

आज सोमवार तारीख 26 दिसंबर, 2022 है। आपका आने वाला सप्ताह कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार, 26 दिसंबर का राशिफल...

आज सोमवार तारीख 26 दिसंबर, 2022 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार, 26 दिसंबर का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों की दिनचर्या आज व्यस्तता पूर्ण बनी रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना पारिवारिक सदस्यों को खुश रखेगा। कुछ समय आत्म मनन तथा अवलोकन के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने मामलों के उठने से आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है। अपने गुस्से पर आवेश पर काबू रखें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अगर अपना विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। राजकीय कार्य आसानी से हल हो जाएगा, सिर्फ अपने टैक्स संबंधी फाइलों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक कार्यों में बेहतर तालमेल बिठाकर रखने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोग दूसरों से कोई भी उम्मीद ना रखें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही कार्य करें। इससे आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें, इससे आपका अपना नुकसान ही होगा।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोग अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें, वरना कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। अफवाहों पर ध्यान ना दें और कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। हो सकता है कि व्यवसाय में कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। अभी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल नहीं होंगे। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया आपके आत्मबल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर से संबंधित प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें।

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोग विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभाले। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें। घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों की और अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोग भावनाओं पर काबू रखें तथा बुद्धि-बल और चातुर्य का इस्तेमाल करें। अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। आपसी मेलजोल से सबको खुशी मिलेगी। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशिफल
वृाश्चिक राशि के लोग भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपनी वर्तमान नीतियों पर भी ध्यान दें। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा साथ ही भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती है। सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ उदासी सी महसूस होगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोए। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोग अपनी विचारधारा में परिवर्तन लाएं और आत्म मनन करें। अति आत्मविश्वास और ईगो की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। दूसरों की एडवाइस पर ज्यादा भरोसा ना करें। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। अपने व्यवसायिक कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। इससे आपके कार्य और नाम को एक पहचान मिलेगी। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें, पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों को काम की अधिकता रहेगी लेकिन सफलता मिलने से सुकून भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे। ध्यान रखें कि भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तो को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों की आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। आप भी अपने संतुलित व्यवहार द्वारा सबका मन मोह लेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस समय आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लक्ष्य हासिल करने के लिए अथक प्रयासों की भी जरूरत है। अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप आसानी से निभा सकें।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग किसी से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बेहतर होगा कि आप ज्यादा ज्यादा कल्पनाएं ना करें और हकीकत का सामना करें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में दूसरों की सलाह आपको नुकसान में भी डाल सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि सभी मामलों में सारे निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यापारिक डील करते समय उचित आत्मविश्वास बनाकर रखें।

biharBihar newsDNBDNB Bharatrashifalराशिफल
Comments (0)
Add Comment