आइए जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, राशिफल 04 अगस्त 2024

5

डीएनबी भारत डेस्क

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। तो आइए जानते हैं सोमवार 05 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि
परिवार से संबंधित अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। बच्चों की उपलब्धि को लेकर सुखद समाचार मिलेगा। किसी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। व्यवसाय के मामले में जल्दबाजी में फैसला न लें, न ही किसी पर भरोसा करें। नौकरी पेशा लोग लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रदूषण और मौसम से खुद को बचा कर रखें।

वृष राशि
दिन की शुरुआत सुखद होगी। खुशी से अपना महत्वपूर्ण काम को निपटाएंगे। भूमि संबंधी लाभ का योग बन रहा है। कोई मित्र या संबंधी की गतिविधि आपके लिए विपरीत परिस्थिति पैदा कर सकती है। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को काम में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें।

मिथुन राशि
मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मेहनत और योग्यता से मुश्किलों का हल निकाल लेंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में आपको धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि
अपना कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने पर गर्व महसूस करेंगे। आर्थिक निवेश के मामलों में ध्यान देने का समय है। व्यवसाय संबंधी समस्याओं का हल खुद ही निकालें। नौकरी पेशा लोग कागजी कामों में लापरवाही न करें। नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।

सिंह राशि
किसी विशेष काम को लेकर चल रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। खास व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला शांति से हल हो सकता है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। खान पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

कन्या राशि
घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में अधिकतम समय बीतेगा। भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बात कहने पर उचित सलाह मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर न लें। शांति और सहजता बना कर रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

तुला राशि
आज का दिन चुनौतियों से भरा होगा। वरिष्ठ लोगों का स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे जिसमें कटौती संभव नहीं है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, लंबे समय से चल रही योजना क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक राशि
मन मुताबिक काम होगा तथा सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी। आत्म अवलोकन और आत्म मंथन करें। कोर्ट केस और राजकीय मामले उलझ सकते हैं, इन्हें स्थगित रखें। आपके प्रयासों से कार्यस्थल पर व्यवस्था में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। वर्तमान मौसम की वाह से इन्फेक्शन का खतरा है।

धनु राशि
नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी। आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। कीमती उपहार मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी गतिविधियों में व्यवधान रहेंगे। छोटी बातों को भी नजरंदाज न करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक तनाव से दूर रहें।

मकर राशि
आपको अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। काम में मन मुताबिक सफलता मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून महसूस करेंगे। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

कुंभ राशि
धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। प्रॉपर्टी खरीद बिक्री से संबंधित मामलों में दिक्कतें दूर होंगी। अपने संपर्क सूत्र को मजबूत करें। ऑफिस में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। आपकी लापरवाही आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगा।

मीन राशि
शुभ समाचार मिलेगा, प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। लेन देन की स्थिति में अपनी सामर्थ्य का ख्याल रखें। पार्टनरशिप व्यवसाय में पारदर्शिता रखें।