कैमूर: रामगढ़ से बीजेपी के पूर्व विधायक सह प्रत्याशी अशोक सिंह नामांकन का पर्चा दाखिल किया, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह समेत बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद

 

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के 203 रामगढ़ विधानसभा मैं उपचुनाव की रणभेरी बच चुकी है ऐसे में 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है जहां रामगढ़ से बीजेपी के पूर्व विधायक सह प्रत्याशी अशोक सिंह नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे इस दौरान बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर थी इस मामले पर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि इस बार बीजेपी रामगढ़ में पहले स्थान पर रहेगी उसमें कोई अंतर नहीं था भ्रम की स्थिति फैलाकर लोग आगे निकल गए यूं कहूं तो रामगढ़ के लिए एक एक्सीडेंट था।

भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके खानदान का रोम रोम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है मेरा चुनौती है कि अगर सुई के नोक भर भी हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का दाग लगेगा तो मैं सामाजिक और राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा

सुधाकर सिंह के खानदान में ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं है जो भ्रष्टाचार में आकंठ ना डूबा हो यह मैं नहीं कहता आप निकाल लीजिए पटना उच्चतम न्यायालय शपथ पत्र उनके द्वारा दिया गया है कहां से यह संपत्ति आया है सब भ्रष्टाचारी चोर मचाए शोर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता इस बात की मैं गारंटी लेता हूं।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट