रामनवमी के अवसर पर मंसूरचक में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा गया

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवटोल,आगापुर, मंसूरचक,समसा,नैपुर, महेन्द्र गंज, वीरगंज, दशरथपुर, भवानीपुर,धकजरी, अहियापुर,साठा,छबिलापुर सहित अन्य गांवों में घर घर लोगों ने आस्था पूर्वक महावीरी पताका का ध्वाजारोहण कर पुजा अर्चना किया गया।

वहीं मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, युवा मोर्चा मंसूरचक के द्वारा राम दरबार शोभायात्रा निकाला गया। भव्य शोभायात्रा मध्य विद्यालय समसा के परिसर से शुरू होकर समसा गांव का परिक्रमा करते हुए महेन्द्र गंज, फाटक चौक, मंसूरचक बाजार होते हुए मध्य विद्यालय परिसर में सभा में तब्दील हो गया।

जूलूस का नेतृत्व पवन देव, अमित कुमार, अमिय कश्यप, ऋषिकेश सिंह, नंदन कुमार भोला, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार साह, सत्यम कुमार, अभिजीत कुमार मिश्रा, सहित अन्य कर रहे थे। और कार्यक्रम को विधायक सुरेंद्र मेहता ने संबोधित किया। मध्य विद्यालय समसा में स्थानीय मुखिया दिनेश कुमार राय ने स्वागत सतीश कुमार पोद्दार, अगम अखिलेश, चुन्ना सिंह के द्वारा किया गया।

बेगूसराय मंसूरचक संवादाता आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट