खगड़िया जिला के सतीशनगर स्थित नयागांव में अपराधियों ने राज मिस्त्री को गोली मारकर किया हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  सतीशनगर रेलवे ढाला से पूर्व खेत में नयागांव के एक राज मिस्त्री ठेकेदार की हत्या गोली मारकर कर देने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागाँव पचखुट्टी टोला के 34 वर्षीय राजीव मंडल के रूप में की गयी है। बताते चलें कि उक्त मृतक राज मिस्त्री देहरादून में राजमिस्त्री का कार्य करता था।

वे राज मिस्त्री के ठेकेदार भी था। उक्त घटनाक्रम का शिकार हुए मृतक व्यक्ति 5 दिन पूर्व ही अपने घर पर फोन कर परिजनों को आने की सूचना दिया था, किंतु उनका शव पसराहा पुलिस ने सतीश नगर रेलवे ढाला से पूर्व एक खेत से बरामद किया है, जो खून से लथपथ था। शव को देख कर प्रतीत हो रहा है कि उक्त राज मिस्त्री को गोली मारकर हत्या करने का स्पष्ट संकेत मिल रहा है।

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं उक्त घटनाक्रम की पुष्टि पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने की है। उन्होंने कहा कि मृतक के स्वजनों को सूचना दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है । अंततः घटनाक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर पुलिसिया जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही हत्या के कारणों का उद्भेदन किया जाएगा।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट