राजगीर महोत्सव के दुसरे दिन मशहूर कव्वाल नीजामी बंधुओं ने बांधा शमा

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन संध्या में महुआ टीवी “सुर संग्राम” पहला सीजन के विजेता रहे भोजपुरी गायक व अभिनेता आलोक कुमार ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी और बॉलीबुड गीतों की प्रस्तुत कर दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं दर्शकों ने ताली बजाकर कलाकार का हौसला अफजाई किया।

आलोक कुमार, रिंकू घोष के साथ फिल्म कहिया ब्याह बोला करबा में बतौर अभिनेता पहली भोजपुरी फिल्म की है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आलोक कुमार के बाद पार्श्व गायक संजीव पांडेय, राजा रेड्डी ट्रूप की अंजली चंद्रन द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गयी।

कार्यक्रम के अंत में इश्क सूफियाना में फेमस सूफी सिंगर जोड़ी नूरान सिस्टर्स और भारत के सबसे मशहूर कव्वाल निजामी बंधुओं ने राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन संगीतमय माहौल से पूरा महफिल सराबोर था। दर्शक एकाग्र होकर कलाकारों के मधुर गायन का आनंद ले रहे थे। सर्द मौसम में भी लोग गर्मजोशी से तालियां बजाने से पीछे नहीं थे।गर्म कर दिया और देर रात 10 बजे तक लोग कुर्सी से चिपके रहे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

#nalanda#rajgirmahotsava
Comments (0)
Add Comment