राजद विधायक राजवंशी महतो के खिलाफ राजद के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राजवंशी महतो के खिलाफ राजद के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मंझौल के नित्यानंद चौक पर राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस दौरान राजद के कार्यकर्ताओं ने ही अपने ही विधायक पर गंभीर आरोप लगाकर आज उनका पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान राजद के कार्यकर्ताओं कहा है कि चेरिया बरियापुर इलाके में काफ़ी समस्या है। इस समस्या को लेकर अपने विधायक से कई बार शिकायत किए। लेकिन इसके बावजूद भी विधायक के द्वारा किसी प्रकार को कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया है कि जब से राजद के विधायक बने हैं। तब से इस इलाके के लिए कोई काम सही तरीके नहीं किया। जिससे के करण यह की जनता काफी नाराज़ है।

उन्होंने बताया है कि जब जनता के बीच जाते हैं तो जनता हम लोगों को कहता है कि किस वजह से आप लोग को समर्थन करें। इसी करण आज राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने पार्टी के विधायक राजवंशी महतो का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क