राष्ट्रीय जनता दल बछवाड़ा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महिला संगठन का विस्तार और बूथ स्तरीय कमिटी बनाने पर जोड़ दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ का प्रखंड स्तरीय बैठक रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब में आयोजित किया गया। बैठक के अध्यक्षता पूर्व मुखिया फूल कुमारी ने किया। बैठक में सचेतक सत्ता रूढ़ दल विधायक राजवंशी महतो,बेगूसराय महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला इंदिरा परमार,प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ सावित्री देवी,युवा राजद प्रदेश महासचिव कुमार रुपेश यादव,प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव समेत प्रखंड के सभी पंचायत के महिला अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महिला संगठन का विस्तार और बूथ स्तरीय कमिटी बनाने पर जोड़ दिया गया। बैठक सभी महिला प्रखंड अध्यक्ष को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान आये हुए राजद के वक्ताओ ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 महिला सदस्य बनाने की आवश्यकता है। ताकि आगामी लोक सभा चुनाव एवं विधान सभा चुनाव में मजबूती मिल सके।

राजद के वक्ताओ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जाकर महिला संगठन को मजबूत करना है केंद्र सरकार के झांसे में नहीं आना है। महिला की आधी आबादी है इस पर जोर देना है और प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जाकर सभी महिला को संगठित करना है। महिला संगठित होगी तो पार्टी का मजबूती बढ़ेगा।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत अध्यक्ष रीता कुमारी,सैमुल खातून,खुसबू कुमारी,निर्मला देवी,चमेली देवी,मीरा देवी,जीनत प्रवीण,मंजू देवी,सीता देवी,सुशीला कुमारी, मनीता कुमारी,रीना देवी,सरिता देवी,बशंती देवी,अनीता देवी आशा देवी शारदा देवी, प्रधान महासचिव शिव सखी देवी समेत प्रदेश अतिपिछडा प्रकोष्ठ विशुन देव सहनी,उमेश यादव,जिला सचिव अरुण यादव,राम उदित यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्टर