राजद कार्यकर्ताओ ने मनाई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 36 वीं पुण्यतिथि

कार्यक्रम युवा राजद कार्यकर्ताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेगमसराय परिसर में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 36 वां पुण्यतिथि समारोह पुर्वक मनाया। साथ ही युवा राजद कार्यकर्ताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बछवाड़ा,मंसूरचक व भगवानपुर के राजद कार्यकर्ता समेत जिला व प्रदेश के राजद नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। वही कार्यक्रम के दौरान राजद के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान परिषद डॉ तनवीर हसन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब शोषित पीड़ित के रहनुमा थे। उन्होंने गरीब शोषित पीड़ित की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। वे पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, महादलित समेत कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास को लेकर हमेशा तत्पर रहते थे। कर्पूरी ठाकुर कभी एक जाति, समुदाय के बन कर नहीं रहे।

वे सर्वजन के नेता थे। वो पक्ष और विपक्ष से जुड़े लोगों का भी सम्मान करते थे। वे राज्य और राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। समाज में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मैट्रिक तक की शिक्षा को मुफ्त कर दिया। साथ ही अंग्रेजी की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया। उन्होंने दो-दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने सादगी नहीं त्यागी। हम सभी राजद कार्यकर्ताओं को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लेने की आवश्यकता है साथ ही उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ लेने की आवश्यकता है तभी उनके बचे हुए कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  हम कार्यकर्ताओं को उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्ष को मुंहतोड़ जबाव देने की जरूरत है।

उन्होने जन विश्वास यात्रा में लोगों को संगठित कर पहुंचने का आह्वान किया।  मौके पर पुर्व विधायक उपेन्द्र यादव,प्रदेश महासचिव अति पिछड़ा शंभू सहनी,युवा जिलाध्यक्ष फैजूर रहमान,युवा जिला प्रभारी निरज यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव,जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकबूल आलम,जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर,जिला महासचिव अरूण यादव,प्रदेश महासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रो अशोक यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के विष्णुदेव सहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग कर्पूरी ठाकुर के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान राजद के युवा कार्यकर्ताओ के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया । मौके पर उदय कांत चौधरी,मुकेश मेहता,रणधीर वर्मा,बम-बम यादव,मनोज सहनी,गौरव कुमार,दिलीप यादव,जय प्रकाश यादव समेत दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क