राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, जानकारी विहीन एवं अनुभवहीन राजनीति…- राकेश सिन्हा

बेगूसराय दौरे पर मीडीया को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

बेगूसराय दौरे पर मीडीया को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

डीएनबी भारत डेस्क 

राकेश सिन्हा आज बेगूसराय के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में निजी मेडिकल कॉलेजों को बिना शर्तें मान्यता दी गई। मेडिकल की पढ़ाई करना आसान नहीं होता है चिकित्सक मनुष्य के जान बचाने का काम करते हैं लेकिन मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम सुविधाएं भी उपलब्ध ना हो तों अच्छे चिकित्सक कैसे बन सकेंगे।

उन्होंने कहा की सिर्फ भ्रष्टाचार के आधार पर उन कॉलेजों को स्थापित कर दिया जाए इसलिए सरकार ने उन मेडिकल कॉलेजों को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा की बिना फैकेल्टी और बिना सुविधा के ऐसे कॉलेज बच्चों से मोटी फीस की वसूली करते है लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए फैकेल्टी भी पूरा नहीं है।

वहीं राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जिस परंपरा को नहीं तोड़ा है उस परंपरा को राहुल गांधी तोड़ने का काम कर रहे हैं राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस की परंपरा को तोड़ रहे हैं बल्कि देश की परंपरा को भी तोड़ने का काम कर रहे हैं। विदेश की धरती पर जाकर कटुता बड़ी राजनीति करने का काम राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा है..।

उन्होंने कहा की इस देश की चौहद्दी इतनी बड़ी है कि हमें यदि राजनीतिक कुश्ती लड़नी है तो हम राजनीतिक कुश्ती यहां रहकर लड़ सकते हैं जबकि राहुल गांधी ने कुश्ती लड़ने के लिए पेरिस लंदन को चुना है। यह राहुल गांधी की विदेश प्रेम को देर्शाता। बल्कि भारत के लोकतंत्र पर प्रहार कर रहे हैं।

मोदी जी जहां दुनिया को यह बता रहे हैं कि मुजफ्फरपुर का लीची, वैशाली का गणतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीनतम गणतंत्र है वहीं राहुल गांधी इस देश के लोकतंत्र का विदेशों में जाकर मजाक बना रहे हैं। इसको देश की जनता माफ नहीं करेगी यह राहुल गांधी के अल्प बौद्धिकता और भारत के राजनीतिक परंपरा को नहीं समझने का परिणाम है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai