14 को बिहार आएंगे केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, आरा में अधिकारियों के साथ…

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह 14 अगस्त को एक दिवसीय दौरा पर आएंगे बिहार। आरा में बाढ़ की स्थिति और चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक

 

डीएनबी भारत डेस्क 

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह एक दिवसीय बिहार दौरा पर 14 अगस्त को आयेंगे। दौरे के क्रम में केंद्रीय मंत्री 14 अगस्त को सुबह 10.20 बजे पटना आएंगे, उसी दिन सड़क मार्ग से आरा (भोजपुर) के लिये रवाना हो जाएंगे।

आरा में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाद में वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री 14 अगस्त को ही शाम में पटना वापस आएंगे और विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।