खगड़िया अगुवानी गांव में पूर्व विवाद मामले को लेकर जमकर हुई गोलीबारी,तीन लोग घायल

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

खागड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गांव में पुर्व से विवादित मामले से बौखलाएं आरोपियों ने किया जमकर गोलीबारी, घटनाक्रम में 3 लोग हुए गोलीबारी के शिकार। वहीं गोलीबारी में जहां अगुवानी गांव निवासी शरदा प्रसाद सिंह के पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार, मंटून सिंह के पुत्र अमन कुमार घायल हुए हैं।

इतना ही नहीं मारपीट और बीच बचाव में शेष अन्य लोगों की भी घायल होने की सुचना मिल रही है। घटनाक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों द्वारा घायलों की प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां मौजुद चिकित्सकों द्वारा यथासंभव प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने को लेकर गोलीबारी में तीनों घायलों की बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष अन्य घायलों की इलाज खबर संकलन तक जारी थी।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट