नालंदा: मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या

 

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका, बिहार थाना क्षेत्र के हवेली खंधा की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में अपराधियों का तांडव शनिवार को देखा गया। नालंदा जिले में पिछले 12 घंटे में तीन लोगों की हत्या से पूरा इलाका थर्रा उठा है। जिसमें महज 6 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मार कर हत्या की गया और एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के हवेली खंधा में मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अपराधियों ने बिहार थाना चेक पोस्ट से महज कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। वही इस घटना के संबंध में चश्मदीद कुंदन सिंह ने बताया कि कुंदन सिंह और विशाल सिंह साथ में खेत देखने के लिए हवेली खंधा गए थे।

खेत देखकर लौट के क्रम में पूर्व से घात लगाए चाचा गुड्डू सिंह और भतीजा हैप्पी जुलेश सिंह ने देखते ही हाथापाई और गोलीबारी करना शुरू कर दिया। चाचा भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिससे विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटक की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी समेत भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को घटा स्तर पर तैनात किया गया हालांकि थोड़ी देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वहीं सदर डीएसपी नरुल हक ने बताया कि प्रथम दृष्टि में विशाल सिंह की हत्या चाकू मार कर की गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा