पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार पर तंज,कहा :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गद्दी को बचाने के चक्कर में सारे उसूलों को दिखाया ठेंगा

 

अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाया शताब्दी समारोह,तैलीय चित्र पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के मुफ्तफापुर गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस मौके पर आरसीपी सिंह ने राजद जदयू के अलग अलग कार्यक्रम किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी के चक्कर में सारे उसूलों को ठेंगा दिखा रहे हैं। दोनों पार्टी के विचार कहीं से भी नहीं मिलते हैं। दोनों पार्टी के शीर्ष नेता की कभी तासीर मिलती नहीं है। एक की इच्छा प्रधानमंत्री बनने की है और दूसरे को अपने पुत्र को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाने की।

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के सवाल पर महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इसके पूर्व कांग्रेस की सरकार रही है तो उस वक्त अगर ईमानदारी से प्रयास किया होता और इनके आकाओं की अगर सोच सही होती है तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को पहले ही भारत रत्न मिल गया होता।उन्होंने कहा इट इज बेटर लेट देन नेवर।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा