बेगूसराय की बेटी प्रिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट 2024 परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, स्वजनों में ख़ुशी का माहौल

 

डीएनबी भारत डेस्क

अपनी मेहनत और लगन के बल पर प्रिया भारती ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा 2024 में सफलता का परचम लहराया है। प्रिया ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल किया है। इसकी सफलता पर स्वजनों में जश्न का माहौल है और शुभेक्षुओं द्वारा प्रिया को बधाई देने का ताता लगा हुआ है। बेगूसराय के प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉक्टर मुरारी, माता सीमा देवी की प्रथम पुत्री प्रिया भारती बचपन से ही मेधावी और लग्नशील छात्रा थी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही हुआ था।

मैट्रिक इन्होंने 2016 में सेंट पॉल से 94% अंक के साथ तथा इंटर डीआरडी  बेगूसराय से वर्ष 18 में 93% अंक के साथ उत्तीर्ण्यता प्राप्त किया था। बाद में प्रिया सीए का तैयारी के लिए कोलकाता चली गई। वहां प्रिया ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा 2024 में आयोजित फाईनल परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही अंतिम रूप से चयनित होकर सफलता का परचम लहराई है तथा अपने माता-पिता के साथ बेगूसराय जिले का नाम रोशन की है।

प्रिया मूल रूप से भगवानपुर प्रखंड के मुख्तियारपुर गांव की रहने वाली है। इनके पिता वर्तमान में लोहिया नगर में अपना घर मकान बना कर रह रहे हैं और सहादत मार्केट में डॉक्टर मुरारी का होम्योपैथिक का अपना प्रेक्टिस एवं दवा की बड़ी दुकान है। प्रिया सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देती है और बताती है ईमानदारी पूर्वक किया गया मेहनत बेकार नहीं जाता है । वैसे तमाम छात्र-छात्रा जो सी ए की तैयारी कर रहे हैं अथवा का बनने की सोचते हैं उनसे हमारा सुझाव होगा कि वह नियमित अध्ययन एवं ईमानदारी पूर्वक परिश्रम करें सफलता उनके चरण चूमेगी।

प्रिया के सफलता पर बहन रिया भारती, रामसेवक सिंह, ग्लोकल अस्पताल के प्रबंधक कन्हैया कुमार, अरुण कुमार मिश्र, मंजू देवी, मनोज सिंह, विनोद सिंह, निलेश कुमार सिंह, रामनंदन सिंह, हेमा कुमारी, मृत्युंजय कुमार, मुन्नी कुमारी सहित अनेक शुभचिंतकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए प्रिया को बधाई दिया है। तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट