मानसून के आते ही बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

 

डीएनबी भारत डेस्क

मानसून से आने वाले बाढ़ के खतरे को देखते हुए नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर और पचेतन गांव का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि बरसात के दिनों में अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के बिंद सरमेरा कटरीसरय प्रखंड और बिहार शरीफ विधानसभा का रहुई प्रखंड का दूलचंदपुर हवनपुरा मई फरीदा सैदी समेत कई गांव बाढ़ में पूरी तरह से डूब जाते हैं।

इसी से निपटने को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शनिवार को पदाधिकारी के साथ मिलकर इन सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने टूटे हुए तटबंध को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि हर साल इस इलाके के लोग आने वाले बाढ़ को लेकर काफी सहम जाते हैं क्योंकि हर साल बाढ़ की तबाही में हजारों किसानों की फसल और मेहनत पानी में डूब जाता है। हर साल इसी तरह से प्रशासन के तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है लेकिन इसका स्थाई निदान नहीं निकाला जाता है।