बेगूसराय में प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर परिजनों ने क्लीनिक में किया हंगामा,डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

 

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला को सही ढंग से ऑपरेशन नहीं किया गया। जिसके कारण से महिला की स्थिति गंभीर बन गई। और गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को अस्पताल से डॉक्टर के द्वारा दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में प्रसव होने के बाद महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौत से गुस्साए परिजनों ने पावर हाउस स्थित सड़क को भी जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामा के बाद उसे जगह काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित एक निजी क्लीनिक की है।

मृत महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव के रहने वाले बबलू महतो की पत्नी अमृता देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात महिला को प्रसव कराने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला को ऑपरेशन कर बच्चा को निकाला गया।

जिसमें बच्चा स्वस्थ है और महिला की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला को सही ढंग से ऑपरेशन नहीं किया गया। जिसके कारण से महिला की स्थिति गंभीर बन गई। और गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को अस्पताल से डॉक्टर के द्वारा दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हम लोग को कोई जानकारी नहीं दीया की महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब महिला की मौत हुई तब हम लोग जाने की दुसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मौत की खबर लगते ही परिजनों ने निजी अस्पताल पर पहुंचकर डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथी ही साथ पावर हाउस चौक स्थित सड़क को भी गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा करने लगे ।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गलत तरीके से महिला को ऑपरेशन किया गया। जिसके कारण से महिला की मौत हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर मसाया भीड़ को समझने में जुटे हुए हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है और हंगामा कर रहे हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट