बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी बिगुल फूकते हुए कहा कि आज की यह परियोजना बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएंगे

 

पीएम ने 01 लाख 62 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक विशाल जनसभा को बेगूसराय के अलाव हवाई अड्डा के मैदान में किया

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेगूसराय में चुनावी बिगुल फूकते हुए कहा कि आज की यह परियोजना बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएंगे! आज बिहार को चार नई एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं मिली है! ऐसे ही काम है, जिसके कारण पूरा देश पूरे विश्वास से यह कह रहा है! बच्चा-बच्चा कह रहा है, गांव में भी कर रहा है, और शहर में भी कह रहा है! अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार ! लोकसभा में इस बार एनडीए 400 से अधिक सीट जीतेगा! क्योंकि देश को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है! ये बातें पीएम ने 01 लाख 62 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक विशाल जनसभा को बेगूसराय के अलाव हवाई अड्डा के मैदान में संबोधित करते हुए कही!

इस विकास की परियोजना में मोदी ने बिहार को अकेले 27 हजार 300 करोड़ की सौगात दिया है! इसमें बरौनी रिफाइनरी को 11,400 करोड रुपए, जिससे बरौनी में 9  एम एम की क्षमता को विकसित किया जाएगा!इसके अलावे पीएम मोदी ने 9,500 करोड़ की लागत से बरौनी फर्टिलाइजर कारखाना का भी उद्घाटन किया! पीएम ने कहा जय मंगला मंदिर और नौलखा मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं को मैं यहीं से हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं! उन्होंने कहा  मैं आज विकसित भारत के लिए विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ बेगूसराय आया हूं! बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की यह धरती है!

इस धरती ने हमेशा देश के किसान और देश के मजदूर दोनों को मजबूत किया है! सीएम नीतीश कुमार ने कहा कुछ दिन के लिए हम इधर-उधर चले गए थे! लेकिन अब भाजपा के साथ ही हम रहेंगे!इधर-उधर नहीं जाएंगे और इस बार एनडीए 400 से अधिक सीट जीतेगा! वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेगूसराय दिनकर की जन्म भूमि, और श्रीबाबू की कर्म भूमि पर स्वागत करते हुए, उन्हें देश का सबसे बड़ा विकास पुरुष बताया! इस मौके पर भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृति गैस मंत्री हरदीप एस०  पुरी ने भी संबोधित किया! राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा, दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,व विजय कुमार सिन्हा, विधायक कुंदन कुमार, सुरेंद्र मेहता भी उपस्थित थे !

डीएनबी भारत डेस्क