यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है, पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत हर क्षेत्र में विकास का परचम लहराया है – सम्राट चौधरी

 

खोदावंदपुर में एनडीए की चुनावी सभा सम्पन्न

डीएनबी भारत डेस्क

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत हर क्षेत्र में विकास का परचम लहराया है। और पूरे दुनियां में भारत विश्व गुरु का अपना पहचान स्थापित किया है। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी है। जिसका सारा श्रेय अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को खोदावंदपुर प्रखंड के मैदान में एनडीए से भाजपा प्रत्यासी सह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री हिन्दू हृदय सम्राट गिरिराज सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा।

हेलीकॉप्टर से एलजेपी आर के अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, हम नेता व मंत्री संतोष कुमार सुमन के साथ खोदावंदपुर पधारे सम्राट चौधरी ने कहा जब यूक्रेन युद्ध के समय भारतीय छात्र विदेशों में फसे तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी का दुनियां में बज रहे डंका के कारण ही तिरंगा दिखाकर न भारतीय छात्र सुरक्षित भारत लौट थे बल्कि भारत विरोधी पाकिस्तानी छात्र भी तिरंगा थामे अपने देश लौटे थे। अयोध्या में पांच सौ वर्षो बाद टाट से ठाठ में रामलला को स्थापित किया। साथ ही गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री से मिलकर देश के करोड़ो लोगो को पक्का मकान दिया।

एक बार पुनः आने वाले 13 तारीख को ईवीएम के क्रम संख्या एक के कमल निशान पर बटन दबाकर गिरिराज सिंह  को जिताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। मैं वादा करता हूँ 10 लाख युवाओ को नौकरी और रोजगार दूंगा, अधूरे कामो को पूरा करूंगा। अन्यथा 2025 में वोट मांगने नही आऊंगा। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षो में विकास का काम किया। उतना 60 वर्षो में किसी सरकार ने नही किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर क्षेत्र में विकास किया।

उज्वला योजना, घर घर शौचालय देकर महिलाओ को सम्मान दिया। आयुष्मान भारत योजना से गरीबो की स्वास्थ्य का गारंटी दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल का जल, बिजली, गरीबों को पांच किलो मुफ्त अनाज, गरीबो को अनिवार्य शिक्षा देकर शिक्षित और सम्मानित करने का काम किया। लाखो दीदी को जीविका के माध्यम से लखपति दीदी बनाया। और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक नई पहचान दिया। देश मे विकास की निरंतरता को बनाए रखने के लिए गिरिराज सिंह को वोट देकर मोदी के हाथों को मजबूत करें। मोदी के लिए पूरा देश परिवार है।

वोट के चोट से देश रूपी अपने परिवार को मजबूत करें। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार गरीबो के मसीहा हैं। देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है। मोदी और नीतीश जी ने मल्लाहों को विधान परिषद में विरोधी दल का नेता और मंत्री  बनाकर जो सम्मान दिया है। वह किसी ने नही दिया। आज फर्जी सन ऑफ मल्लाह बिहार में घूम घुमकर यशस्वी प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। जिसका जबाब हम सब को मिलकर कमल निशान पर बटन दबाकर देनी है। बिहार सरकार के मंत्री हम पार्टी के नेता संतोष सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 370, तीन तलाक जैसे वर्षो से विवादित मुद्दे को एक क्षण मे चुटकी बजाकर खत्म कर दिया और चोंय कि आवाज नही हुई। जिसका दुनियां आज कायल है।

गिरिराज सिंह को वोट देकर फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश उतावला है। आप भी विशेष कर महादलित अतिपिछड़ा समाज के लोग और माता-बहन गिरिराज सिंह को जिताकर अबकी बार 400 पार के नारा को बुलंद कर देश की बागडोर एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के हाथों में सौपने का काम करें। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा आपने पांच वर्षो के कार्यकाल में बेगूसराय में 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से सिमरिया पुल, सिक्सलेन, रिफाइनरी, थर्मल का विकास, जिले में सड़कों का निर्माण का जाल बिछाया है। बेटा बनकर आया था बेटा बनकर आपके साथ हूं। सनातन को मजबूत करने के लिए आप अपना आशीर्वाद दें। हां मैं डंके की चोट पर कहता हूं मुंझे देश द्रोहियो और पाकिस्तान परस्त लोगो का वोट नही चाहिए।

सभा को बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, अशोक कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व महापौर संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राज किशोर सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, मो. अखलाक अहमद, राम नरेश आजाद सहित अनेक नेताओ ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष एनडीए के संयोयक रूदल राय, तथा मंच संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट