मतदानकर्मियों के बीच मतदान सामग्री वितरित, पोलिंग पार्टी डिस्पैच

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के नगर परिषद बीहट में प्रथम फेज में नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को सभी मतदान कर्मियों को मतदान संबंधी सामग्री का वितरण किया गया। सभी पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच कर दिया गया है। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी नगर परिषद सह सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने बताया किनगर परिषद बीहट के कुल 37 वार्डों के लिए 87 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जहां 435 मतदानकर्मी एवं 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान कार्य संपन्न कराया जायेगा। जहां उच्च विद्यालय राजवाड़ा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी पूरब भाग एवं प्राथमिक विद्यालय चकिया पूरब भाग को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।

वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी पश्चिम भाग, मध्य विद्यालय बीहट उत्तर भवन पश्चिम भाग, वैदेही वल्लभ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट एवं महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट उत्तर भाग को पिंक मतदान केन्द्र बनाया गया है। विदित हो कि इस चुनाव में 68 हजार 907 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। जिसमें 36 हजार 764 पुरूष एवं 32 हजार 342 महिला एवं एक तृतीय लिंगी मतदाता वोट डालेंगे। इस चुनाव में मुख्य पार्षद पद के लिए 11 उम्मीदवार, उप मुख्य पार्षद के लिए 6 और वार्ड पार्षद पर 180 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

BegusaraibiharDNBDNB Bharatelection
Comments (0)
Add Comment