एक साथ नजर आये सांसद ललन सिंह और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी

मोकामा गोपालगंज दोनों विधानसभा उपचुनाव में जितेगी महागठबंधन - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

मोकामा, गोपालगंज दोनों विधानसभा उपचुनाव में जितेगी महागठबंधन – जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

डीएनबी भारत डेस्क 

लंबे इंतजार के बाद उपचुनाव के उत्तरार्ध में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह बुधवार को चुनाव प्रचार के लिये मोकामा पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह सांसद मुंगेर ने कहा महागठबंधन बिहार की मोकामा और गोपालगंज दोनों विधानसभा उपचुनाव की सीटें भाड़ी बहुत से जीतने का दावा किया।

वहीं उन्होंने शाहनवाज़ हुसैन को पुराना हवाबाज बताया।
उल्लेखनीय है की भाजपा के द्वारा लगातार ये सवाल उठाया जा रहा था की महागठबंधन के कोई बड़े नेता अनंत सिंह की पत्नी और राजद उम्मीदवार नीलम देवी के चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे हैं। इसका जबाब बुधवार को खूद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोकामा आकर दिया। इस दौरान उनके साथ अनंत सिंह की पत्नी महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी भी नजर आई।
मोकामा के लिये ये तस्वीर काफ़ी दिलचस्प है की अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और सांसद ललन सिंह एक साथ दिखे।

लोग इसी इंतजार में थे की कैसे अनंत सिंह और ललन सिंह खेमा एक साथ चुनाव में नजर आएंगे, लेकिन ये सियासत है और इसमें कोई स्थाई अदावत नहीं होती, जिसकी बानगी ये तस्वीर है। इस विधानसभा उपचुनाव की ताजा तरीन तस्वीरें हैं।

सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

Comments (0)
Add Comment