पुलिस रेंज बेगूसराय में 25 पुलिस निरीक्षक का किया गया स्थानांतरण

 

15 पुलिस निरीक्षक को बेगूसराय से खगड़िया तथा 08 पुलिस निरीक्षक को खगड़िया से बेगूसराय जिला किया गया स्थानांतरण

02 पुलिस निरीक्षक डीआईजी कार्यालय में हुए पदस्थापित

30 जून,2024 तक तीन वर्ष की कार्य अवधि पूरी होने और लोकसभा चुनाव,2024 रहा स्थानांतरण का मानक

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-मो रशीद जमां पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय पुलिस रेंज ने रेंज के 25 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर आदेश जारी कर दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय मो जमां ने 30 जून 2024 तक एक जिले में कार्य अवधि पूरा करने वाले पुलिस निरीक्षकों आगामी लोकसभा आम चुनाव,2024 एवं 22 जनवरी को बेगूसराय रेंज की आयोजित क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्राप्त सुची के आधार पर यह स्थानांतरण किया है।

जिसमें दो पुलिस निरीक्षक को डीआईजी मुख्यालय बेगूसराय में पदस्थापित किया गया है। डीआईजी मुख्यालय में पदस्थापित होने वाले में 1994 वैच के वासुकीनाथ झा तथा 2009 बैच के मदन कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं 15 पुलिस निरीक्षकों को बेगूसराय जिले से स्थानांतरित कर खगड़िया जिला भेजा है और इसी तरह से 08 पुलिस निरीक्षकों को खगड़िया जिला से बेगूसराय जिला में पदस्थापित किया है। इसमें 1991 बैच के एक पुलिस निरीक्षक, 1994 बैच के तीन पुलिस निरीक्षक, 1995 बैच के एक पुलिस निरीक्षक, 2009 बैच के नौ पुलिस निरीक्षक तथा 2017 बैच के महिला पुलिस निरीक्षक का स्थानांतरण खगड़िया जिला किया है।

बेगूसराय से खगड़िया जिला जाने वाले में संजय कुमार, अजीत कुमार -2, अजीत कुमार -1, दिनेश कुमार, पल्लव, अरविन्द कुमार, राजेश कुमार राय, नीरज कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, श्वेता भारती, राकेश कुमार गुप्ता, परशुराम सिंह, प्रमोद कुमार, समरेंद्र कुमार हैं। वहीं दूसरी ओर खगड़िया जिला से बेगूसराय आनेवाले में 1994 बैच के दो पुलिस निरीक्षक, 2009 बैच के चार पुलिस निरीक्षक,2012 बैच के एक पुलिस निरीक्षक तथा 2017 बैच के एक पुलिस निरीक्षक का नाम शामिल है।

जिसमें अमलेश कुमार, रविन्द्र कुमार, महेंन्द्र प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, राजीव कुमार रंजन, संजीव कुमार -1, फैसल अहमद अंसारी, महानंद चौधरी (निलम्बित) को खगड़िया जिला से बेगूसराय स्थानांतरित किया गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट