बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र  में दुर्गा पुजा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव मामलें में पुलिस ने की कार्रवाई,डीजे संचालक समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बलिया थानान्तर्गत मिसीकार टोला में दुर्गा पुजा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव मामलें में पुलिस ने की कार्रवाई। जुलूस नियम का उल्लंघन करने वाले डी०जे० संचालक को पुलिस गिरफ्तार करते हुए डीजे को जप्त कर लिया गया। दुर्गा पुजा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव मामलें में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर बेगूसराय पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पास मिसीकार टोला में दूर्गा पुजा विसर्जन के दौरान जुलूस नियम का उल्लघंन करते हुए डीजे संचालक द्वारा प्रतिमा के आगे आगे बजाते हुए जा रहा है।

जिस कारण डीजे पर चढ़कर कुछ असमाजिक तत्व के लोगों ने दुसरे समुदाय के द्वारा पोल पर लगाए गये झंडे को तोड फोर किया गया। जिस कारण दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व दण्डाधिकारी के द्वारा बल का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना के बाद सीसी टीवी फुटेज के अवलोकन से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर जुलूस नियमों का उल्लंघन करने में संलिप्त संचालक राहुल कुमार पे० सुबोध चौधरी वार्ड नं0 42 विष्णुपुर थाना नगर जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा डी०जे० को जप्त किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क