बेगूसराय पुलिस ने चुनाव से पुर्व फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण मतदान करने कि अपील की, फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्व में मचा हड़कंप

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में गुरूवार की शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने का प्रयास किया। इस क्रम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में बीसैप के जवानों ने बाङा, बेगमपुर, मोहनपुर, नुरूल्लाहपुर, दौलतपुर, मिर्जापुर, बरियारपुर पूर्वी व पश्चिमी में फ्लैग मार्च निकालकर असमाजिक तत्वों के घर छापामारी की।

वहीं एसआई अख्तर हुसैन व एएसआई मनीर हुसैन के नेतृत्व में मेघौल, बिदुलिया, खोदावंदपुर, मटिहानी, मालपुर, फफौत सहित अनेक गांव में फ्लैग मार्च निकालकर असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाले जाने से असमाजिक तत्वों में दहशत देखा जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट