बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता,हत्या, लुट समेत संगीन अपराध में संलिप्त हथियार तस्कर गिरफ्तार

 

गिरफ्तारी साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस ने दियारा से किया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच एक बार फिर बेगूसराय पुलिस ने अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जहां पुलिस ने हथियार तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस ने दियारा से किया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है।

अवैध हथियारों के खिलाफ और हथियार तस्करों के खिलाफ बेगूसराय पुलिस लगातार अपना काम कर रही है। और इसी क्रम में साहेवपुरकमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल के पास एक अपराधी बड़ी अपराध की घटना को अंजाम देने के फिराक में आया था। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी और मौके वारदात से अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आहो विष्णुपुर के रहने वाले दुरकाल कुमार है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया है कि  घटना की सूचना पुलिस को पहले मिल गई थी। इसलिए पुलिस पूरी तरह से घेराबंदी कर  अपराधी दुरकाल कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर हत्या लूट सहित कई संगीन मामले विभिन्न थाना में दर्ज है।

डीएनबी भारत डेस्क