बेगूसराय में डॉक्टर से लूट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन लुटेरे गिरफ्तार, कंपाउंडर थी लाइनर

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस ने डॉक्टर संजय कुमार के घर हुए लूट कांड का उद्भेदन करते हुए इस मामले में 3 अपरााधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी गयी राशि मे से तकरीबन 4 लाख 60, हजार रुपए पुलिस ने बरामद किया है। बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में अपराधियों ने हथियार के बल पर डॉक्टर संजय कुमार सिंह से उसके घर मे घुस कर 10 लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

जब डॉक्टर संजय कुमार अपने घर में अकेले थे तभी तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर इस घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को अपराधियों ने डॉ संजय कुमार के घर मे घुस कर तकरीबन 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना मे अपराधियों ने हथियार के बल पर डॉक्टर को बंधक बना कर इस घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना का उद्भेदन के लिए सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। मोबाइल के सर्विलेंस के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया लूट की इस घटना मे लाइनर का काम डॉक्टर संजय के कुमार के भाई के यहां ही कार्यरत कंपाउंडर ने की थी। उसने ही मुख्य रूप से लूट का षडयंत्र रचा था। उन्होंने बताया कि मुख्य घटना को अंजाम देने का आरोपी ऋतिक रोशन था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चंदन कुमार, गुलशन कुमार और रितिक रौशन के रूप में हुई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

arrestedBegusaraibiharDNBDNB Bharatpolice
Comments (0)
Add Comment