मध्य विद्यालय बीहट के 100 स्कूली छात्रों के बीच किया गया पौधा वितरण

 

डीएनबी भारत डेस्क 

साइकिल पे सन्डे अभियान के तहत नगर परिषद बीहट के अलग अलग विद्यालयों में लगातार तीसरे दिन भी पौधा वितरण कार्य जारी है। इसको लेकर स्कूली छात्रों के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार के दिन भी राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट के 100 स्कूली छात्रों के बीच पौधा वितरण किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभियान के संयोजक डॉ कुन्दन कुमार ने बताया कि साइकिल पे सन्डे अभियान का एक छोटा सा प्रयास है कि हम अपने आसपास की धरती को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाएं। इसी के तहत इस बरसात के मौसम में 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया। इसी के तहत यह प्रयास जारी है।

संयोजक ने कहा कि इसमें विशेष रूप से आपका आंचल संस्था की कामिनी कुमारी का बहुत बड़ा योगदान है जिनके माध्यम से पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं आपका अभियान, आपका सम्मान का नेतृत्व कर रहे अंशु कुमार ने कहा कि अब तक राजकीयकृत मध्य विद्यालय मसनदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेमकरणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीहट नम्बर 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीहट नम्बर 2 में पौधा वितरण किया गया है।

शेष सभी विद्यालयों में भी पौधा वितरण किया जाएगा। मौके पर विद्यालय प्रधान रंजन कुमार,अनुपमा सिंह, अभियान के वरीय साथी विनोद भारती, हिमांशु, प्रवीण, नीतीश, अनिकेत, राजा, अर्पित, आकाश, विकास, श्याम सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार