पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह, सहायता का दिलाया भरोसा

 

डीएनबी भारत डेस्क

सेवानिवृत्त अवर प्रमण्डल पदाधिकारी वीरपुर निवासी सुर्य नारायण सिंह को बुधवार देर रात में दिल का दौरा पड़ने से  असामयिक निधन हो जाने से।शोक में डूबे पीड़ित परिवार से शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, अनुसूचित जाति के पूर्व जिला अध्यक्ष लखन पासवान,

महेश सिंह आदि लोगों ने मिलकर पीड़ित परिवार को इस दुःख की घरी में धैर्य से काम लेने और जीवन प्रयत्न हर सुख दुख में साथ रहने का भरोसा दिया है। मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ गीता प्रसाद सिंह, डॉ राम सागर प्रसाद सिंह, संजीव सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट