जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर किया नगर निगम का विरोध

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव जैसी स्थिति इलाके में उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी घरों में पानी प्रवेश होने से नाराज लोगों ने सड़क जामकर नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने बेगूसराय के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित बाईपास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।

सड़क जाम रहने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। इस दौरान लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बेगूसराय में बारिश हो रही है। बारिश के पानी निकासी नहीं रहने के कारण घरों में पानी प्रवेश कर गया है। पानी निकासी को लेकर कई बार नगर निगम कर्मी को शिकायत किए लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम के द्वारा पानी निकासी नहीं की गई है जिसके कारण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी से आज नाराज होकर सैकड़ो के संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। लोगों ने बताया है कि नगर निगम को हम लोगों के द्वारा टैक्स भी देते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कोई सुविधा नगर निगम के द्वारा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी और इस इलाके से जल जमाव का पानी निकासी नहीं किया जाएगा तब तक यह आंदोलन और सड़क जाम रहेगा।

सड़क जाम रहने की सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी मौके पर लोहिया नगर थाना के पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म करवाया।

BegusaraiBegusarai newsbiharBihar newsDNBDNB Bharatjaljamawrain