बेगूसराय में महोगनी का पेड़ तोड़ने के आरोप में एक नाबालिग की जंजीर से बांधकर किया जमकर पिटाई

घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा वार्ड नंबर-5 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फ़िर मानवता शर्मसार हुआ है जहां  महोगनी का पेड़ तोड़ने के आरोप में एक नाबालिग की जंजीर से बांधकर जमकर पिटाई की गई है। इस पिटाई से नाबालिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज के लिए बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा वार्ड नंबर-5 की है। घायल नाबालिग के पिता ने बताया कि हम पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

शनिवार को भी हम दोनों काम करने के लिए गए थे। इसी बीच मेरे बेटा के ऊपर महोगनी का छोटा पौधा तोड़ने का आरोप पड़ोसी ने लगाया। अर्जुन पाल की पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी कीमती कुमारी और बेटा रघुवीर कुमार ने मेरे बेटे को बेरहमी से पीटा।पिटाई के दौरान में नाबालिग के पैर को लोहे की जंजीर से बांधकर उसमें ताला लगाया गया। हाथ को पीछे में उल्टा बांध कर पीटा गया। इस दौरान लड़का बार-बार बेहोश हो रहा था।

इसके बाद भी सभी ने पीट-पीटकर उसे बेहोश कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लड़के की मां दौड़ कर बेटे को बचाने पहुंची।लड़के की मां के साथ भी बेरहमी से मारपीट का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी से समाज और मुहल्ले के लोग काफी परेशान रहते हैं। इसी के कारण मारपीट के दौरान किसी ने लड़के को बचाने की हिम्मत नहीं की।

इधर, घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक नाबालिग जमीन पर लेटा हुआ है और उसका हाथ बंधा हुआ है। पैरों में लोहे की जंजीर लगाकर ताला लगाया गया है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में बखरी थानाध्यक्ष विकास कुमार राय में बताया कि घायल बच्चे के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं, जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।

डीएनबी भारत डेस्क