बछवाड़ा में लगातार कुतों का आतंक जारी एक महिला को नोच-नोच कर किया घायल

वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम को पुन: बुलाया जाय और स्थानीय किसान मजदुर समेत आम लोगों को कुत्तों के आंतक से मुक्त कराया जाय। जल्द आवारा कुत्तों के आंतक से निजाद नहीं दिलाया गया तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य हो जायगें।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अरवा पंचायत के बहियार में शनिवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर साठ वर्षीय महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया।  ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।घायल महिला की पहचान अरवा पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सुखदेव यादव की साठ वर्षीय पत्नी गीता देवी के रुप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि बछवाड़ा पंचायत के बहियार स्थित खेत में उक्त महिला घास लाने गयी थी। वापस लौटने के दौरान बगल के खेत में लगी फसल में छुपकर बैठा आवारा कुत्तो के झुंड ने पीछे से हमला कर दिया।  महिला द्वारा जोर जोर से हल्ला करने पर इस पास के खेत में काम कर रहे लोग जमा हो गये जिसके बाद किसी तरह उन आवारा कुत्तों को लाठी डंडों से भगाया।  जिससे किसी तरह महिला की जान बच गयी। ग्रामीणों ने गंभीर रुप से घायल अवस्था में महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया। वही घटना से आक्रोशित मुखिया संध के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार, कादराबाद पंचायत के मुखिया टुनटुन पासवान,मुखिया प्रतिनिधी सुनील पासवान,सरपंच रविन्द्र कुमार राय,पुर्व मुखिया वसी आलम,सुनील यादव,अरुण यादव,गौरव कुमार समेत अन्य लोगों ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर आवारा कुत्तों द्वारा आंतक मचाने की शिकायत की है। उन्होने कहा कि पदाधिकारी के द्वारा वन एवं पर्यावरण की टीम को न्युक्ति किया गया. लेकिन वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम ने एक दिन रहकर एक दर्जन आवारा कुत्तों को अपना निशाना बनाया और खानापूर्ति कर वापस लौट गया।  प्रखंड क्षेत्र के कुल सात पंचायत में आवारा कुत्तों का आंतक से लोग परेशान हैं दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम ने तीन से चार पंचायत के बहियार में घुम कर वापस लौट गयी। उन्होंने मांग किया है कि वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम को पुन: बुलाया जाय और स्थानीय किसान मजदुर समेत आम लोगों को कुत्तों के आंतक से मुक्त कराया जाय। जल्द आवारा कुत्तों के आंतक से निजाद नहीं दिलाया गया तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य हो जायगें। मामले को लेकर तेघड़ा अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि ने आवारा कुत्तों द्वारा महिला को घायल करने की सूचना दिया गया है,जल्द ही वरीय पदाधिकारियों से बात कर वन एवं पर्यावरण विभाग के आखेटक टीम को न्युक्ति कर आवारा कुत्तों के आंतक को समाप्त किया जाएगा।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Comments (0)
Add Comment