पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई, युवक ने फांसी का फंदा लगाकर कर ली आत्म हत्या,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पत्नी को सुसराल से लाने गए एक युवक की ससुराल में जम कर पिटाई से आहत एक युवक के द्वारा गले में फंदा डाल कर आत्महत्या किए जानें का सनसनी खेज मामला सामने आया है।

बताते चले के युवक की शादी को अभी दो साल भी पुरा नही हुआ है इसी बीच युवक द्वारा गले में फंदा डाल कर मौत को गले लगा लिया गया। इस घटता से जहां परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिपरा दोराज वार्ड नंबर आठ की है। मृतक युवक को पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के पिपरा दोराज वार्ड नंबर आठ के रहने वाले मोहम्मद शाहहबुद्दीन के लगभग 26 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुईं है।

बताया जा रहा है की बबलू मंगलवार को तेघरा थाना क्षेत्र से देसरी संजात अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया था। पर ससुराल वालो ने किसी वजह से बबलू की पत्नी को आने नही दिया। जिसके बाद बबलू और ससुराल वालो के बीच कहा सुनी में ससुराल में ही बबलू की जमकर पिटाई कर उसे ससुराल से भगा दिया था। जिसके बाद से ही घर पहुंचा बबलू काफी दुखी था और बीती रात जैसे ही घर के लोग सो गए वैसे ही बबलू ने अपने रुम में फंदे से लटक कर जान दे दी।। इस बात की जानकारी परिवार के लोगो को बृहस्पति वार को उस वक्त हुआ जब बबलू काफी देर से अपने रुम से निकला ही नही। बाद में परिवार के लोगो ने पाया की बबलू ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। मृतक बबलू फेरी लगाकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

घटना की सुचना मिलते ही तेघरा थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कारवाई में जुट गईं है। घटना के संबंध में मृतक के पिता मोहमद शाहबुद्दीन ने बताया की उनके बेटे की शादी को अभी दो साल भी पुरा नही हुआ है। मृतक बबलू अपनी पत्नी को लाने मंगलवार को ससुराल गया था। जहां ससुराल वालो द्वारा बबलू की पत्नी को नही आने दिया गया जिसके बाद ससुराल वालो ने उसके बेटे की गंभीर रूप से पिटाई की।। जिसके बाद बबलू किसी तरह जान बचा कर वहा से भागा और अपने घर पहुंचा। ससुराल वालो द्वारा बबलू की पिटाई से मृतक सदमे में था और उसने बीती रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पिटाई की जानकारी मौत के बाद पता चला जब ससुराल के आस पास के लोगो ने पिटाई के संबंध जानकारी दी है। वही घटना के संबंध में तेघरा थाना के चौकीदार संजय पासबान ने बताया कि पुलिस को आज सूचना मिली थी कि एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर ली है पुलिस मौके वारदात पर पहुंची तो शव घर में रखा था।। ससुराल वालो के द्वारा मारपीट के कारण लड़का द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है।

डीएनबी भारत डेस्क