अब पटना से बाबा की नगरी देवघर जाना हुआ आसान, हवाई मार्ग से मात्र एक घंटे में…

डीएनबी भारत डेस्क

झारखंड में स्थित बाबा की नगरी देवघर में बिहार के हजारों श्रद्धालु हर महीने जलार्पण करने के लिए जाते हैं। बाबा की नगरी में पूजा अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद खबर है। अब बाबा के भक्त महज एक घंटे में पटना से देवघर पहुंच सकते हैं और बाबा को जल अर्पण कर सकते हैं। रविवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब पटना से देवघर के लिए एक फ्लाइट शुरू की गई है जो सप्ताह के चार दिन सुबह 11:15 बजे देवघर से उड़ कर 12:15 बजे पटना पहुंचेगी और फिर 12:35 बजे पटना से उड़ान भर कर 1:35 बजे देवघर पहुंचेगी।

झारखंड में रांची के बाद देवघर दूसरा हवाई अड्डा है जहाँ से नागरिक उड्डयन सेवाएँ संचालित हैं। अब पटना और देवघर के एक दूसरे से हवाई सेवाओं से जुड़ने से बिहार और झारखंड के कई जिलों का सफर महज कुछ घटों में पूरा हो सकेगा। पटना और देवघर के बीच विमान सेवा की शुरुआत होने से न सिर्फ बड़ी संख्या में बिहार से देवघर जाने वाले बाबा भोले के भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि इससे आम यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में पटना से देश के कई अन्य शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित हैं। ऐसे देवघर और झारखंड के अन्य सीमाई जिलों से मात्र 1 घंटे में पटना आकर यात्री आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट पटना से पकड़ सकते हैं।

biharBihar newsdeogharDeoghar airportDNBDNB BharatflightIndiapatnaPatna airport