पारिवारिक विवाद में नवयुवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पारिवारिक विवाद में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।  मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 2 स्थित सदर बाजार मुहल्ला निवासी मो गनी के 19 वर्षीय पुत्र मो शाहिद के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार की देर रात्रि में घटी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार परिवार में कहा सुनी की घटना से आक्रोशित नवयुवक ने अपने घर में ही गले में फांसी का फंदा लगा लिया। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते नवयुवक ने अपना दम तोड़ दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट