पानी से भरे गढ़े में स्नान के दौरान डुबने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान एक  बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव की है। मृतक  की पहचान समस्तीपुर गांव के रहने वाले विनोद साहनी का पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया है कि मृतक ऋषभ कुमार अपने मां के साथ पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि मा पानी से निकल गया और वह दूसरे बच्चे के साथ स्नान कर रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया डूब गया। काफी खोजबीन के बाद ऋषभ कुमार का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क