डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने सोमवार की दोपहर एसएच 55 पर वाइक सवार एक युवक ई रिक्शा में जोड़दार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने ई रिक्शा का परख्च्चे उड़ गए और वाइक सवार युवक और ई रिक्शा चालक दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वाइक सवार जख्मी युवक की पहचान मेघौल वार्ड 5 निवासी मिक्की कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार जबकि ऑटो चालक मालपुर निवासी राम विलास महतो का पुत्र रविन्द्र कुमार है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट