बेगूसराय में इलाज के दौरान खगड़िया जिला में गोलीबारी के घायल युवक मौत

घटना खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र की, मामूली डीजल विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, एक की मौत एक घायल।

घटना खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र की, मामूली डीजल विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, एक की मौत एक घायल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सदर अस्पताल में गोलीबारी में घायल एक युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। उक्त घटना में अपने ही चचेरे चाचा पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना खगड़िया जिला के पसराहा थाना की है। बताया जा रहा है कि डीजल को लेकर मामूली विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मारकर बूरी तरह घायल कर दिया और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद के परिजन एवं ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसर गया।

वहीं मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के बंदहर वार्ड संख्या 11 के रहने वाले अनिल यादव के लगभग 18 वर्षीय पूत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि बुधवार के दिन डीजल की विवाद को लेकर चंदुआ बहियार में आरोपी राजेश यादव और अनिल यादव के बीच मारपीट हुआ। इस मारपीट में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब शाम में मारपीट की शिकायत अमित कुमार के द्वारा राजेश यादव से कहने के लिए गया तो इसी से नाराज होकर राजेश यादव के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दिया गया।

इस गोलीबारी के दौरान अमित के सीने एवं उसके बड़े भाई करण को सर में गोली जा लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया। जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। वहीं मृतक का बड़ा भाई करण कुमार गंभीर रूप से अभी भी घायल है। जो इलाजरत है। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू/ खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

Comments (0)
Add Comment